विभूतिपुर. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक भुसबर पंचायत के सामुदायिक भवन में हुई. अध्यक्षता सरोज कुमार ने की. इसमें किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम दयाल महतो ने कहा कि लोगों को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है. तभी समाज के सभी दबे कुचले लोगों को न्याय मिल सकेगा. किसानों की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि सरकार सब्सिडी का लालच देकर बाजार से सौदा कर रही है. किसान ठगे जा रहे हैं. बिहार सरकार समय बीत जाने पर किसानों के बीच मटर, गेहूं आदि के बीज उपलब्ध करा रही है. बैठक में पंकज कुमार, रामकरण चौधरी, मनोज कुमार, राज कुमार, मुंद्रिका सिंह, विजय कुमार दास, महेंद्र सिंह, दिलीप कुमार, सुशील कुमार, विशेश्वर महतो आदि ने अपने विचार व्यक्त किये.
न्याय के लिए एकजुट होने पर दिया जोर
विभूतिपुर. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक भुसबर पंचायत के सामुदायिक भवन में हुई. अध्यक्षता सरोज कुमार ने की. इसमें किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम दयाल महतो ने कहा कि लोगों को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है. तभी समाज के सभी दबे कुचले लोगों को न्याय मिल सकेगा. किसानों की समस्याओं […]
