निशाने पर नीतियां-संगठन पर जोर

विभूतिपुर. सीपीएम का झहुड़ा व पकाही शाखा का 19 वां सम्मेलन राम कैलाश महतो व ब्रह्मदेव महतो की अध्यक्षता में हुई. उद्घाटन पार्टी के जिला मंत्री अजय कुमार ने की. उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए जनता को ठगने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का वादा […]

विभूतिपुर. सीपीएम का झहुड़ा व पकाही शाखा का 19 वां सम्मेलन राम कैलाश महतो व ब्रह्मदेव महतो की अध्यक्षता में हुई. उद्घाटन पार्टी के जिला मंत्री अजय कुमार ने की. उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए जनता को ठगने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का वादा कर अब मोदी सरकार कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने में जुटी है. जिला मंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का टास्क देते हुए इसके लिए गांव गांव जाने की बात कही. समापन भाषण जिला सचिव मंडल के सदस्य महेश कुमार ने किया. मौके पर विश्वनाथ महतो, राजगीर यादव, नवीन सिंह, बंधु महतो, श्रीनारायण सिंह, सहदेव महतो, राम उदय महतो, जगदीश महतो आदि थे. इस अवसर पर सुभाष कुमार महतो व विजय कृष्ण आजाद फिर से शाखा मंत्री चुन लिये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >