शिक्षा का बाल केंद्रित होना जरूरी : बीइओ

फोटो संख्या : 1 30 दिवसीय प्रशिक्षणचर्या का हुआ समापनप्रशिक्षुओं को दिया गया प्रमाण पत्र प्रतिनिधि, वारिसनगर शिक्षा शिक्षक केंद्रित न होकर बाल केंद्रित होना जरूरी है. बच्चों की मनोदशा करने के पश्चात उन्हें पठन पाठन से जोड़ा जाना चाहिए. बहुवर्गीय कक्षा का संचालन ऐसा होना चाहिए कि सभी बच्चे उससे लाभान्वित हो सकें . […]

फोटो संख्या : 1 30 दिवसीय प्रशिक्षणचर्या का हुआ समापनप्रशिक्षुओं को दिया गया प्रमाण पत्र प्रतिनिधि, वारिसनगर शिक्षा शिक्षक केंद्रित न होकर बाल केंद्रित होना जरूरी है. बच्चों की मनोदशा करने के पश्चात उन्हें पठन पाठन से जोड़ा जाना चाहिए. बहुवर्गीय कक्षा का संचालन ऐसा होना चाहिए कि सभी बच्चे उससे लाभान्वित हो सकें . यह बातें प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन पर सोमवार को आयोजित 30 दिवसीय गैर आवासीय प्रेरणा मॉड्यूल के प्रशिक्षणचर्या कार्यक्र म को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम प्रवेश सिंह ने कही. उन्होंने राष्ट्र निर्माता शिक्षकों से बच्चों में शैक्षिक, बौद्धिक एवं चारित्रिक विकास में महती भूमिका निभाने का आह्वान किया. प्रशिक्षक इरफान अहमद, चंद्रभूषण ठाकुर व पवन कुमार साफी ने भाषा, गणित, विज्ञान एवं पर्यावरण विषयों की पढ़ाई गतिविधि आधारित तथा स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर करने की अपील की. साथ ही परियोजना कार्य पर अधिक जोर देते हुए सृजनात्मक कार्यांतर्गत मानचित्र में मुख्य स्थानों, धार्मिक स्थलों, जलवायु, फसल आदि को दर्शाने की बातें कही. प्रशिक्षण प्रभारी अनीश कुमार ने प्रशिक्षण में प्राप्त पाठ्यक्र म, पाठ्यचर्या, पाठ योजना की जानकारी एवं स्वाध्याय पर जोर देते हुए सतत्व व्यापक मूल्यांकन, समयानुपालन आदि की जानकारी को शत प्रतिशत विद्यालय में लागू करने के लिए प्रेरित किया. अंत में बीइओ के द्वारा प्रशिक्षुओं के बीच प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >