वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में सोमवार को पेंटावाइलेंट टीका के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षक डॉ रामविलास महतो एवं डॉ अरुण कुमार का बताना था कि यह टीका 6 माह से एक वर्ष के बच्चे के लिए है. पहले बच्चों को 9 टीके लगाये जाते थे लेकिन अब इसकी जगह मात्र 3 सूई पड़ेगी. इस एक टीका में डिपथेरिया, हीब, पर्टूसीस, टेटनस व हेपेटािइटस बी की बीमारी की रोकथाम में मदद मिलेगी. मौके पर डब्ल्यू एच ओ मॉनीटर घनश्याम मिश्र, मोहीउद्दीनपुर व हांसा के एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका व आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं.
पेंटावाइलेंट टीका को ले मिला प्रशिक्षण
वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में सोमवार को पेंटावाइलेंट टीका के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षक डॉ रामविलास महतो एवं डॉ अरुण कुमार का बताना था कि यह टीका 6 माह से एक वर्ष के बच्चे के लिए है. पहले बच्चों को 9 टीके लगाये जाते थे लेकिन […]
