वाहन की ठोकर से विद्युत पोल झोपड़ी पर गिरी

रोसड़ा. अहले सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से रोसड़ा-शिवाजीनगर पथ के मिर्जापुर गांव में विद्युत विभाग के दो पोल गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया जिससे वहां कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गयी़ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ठोकर लगने के समय विद्युत पोल से होकर आपूर्ति जारी थी़ पोल टूटने के बाद सड़क के किनारे स्थित […]

रोसड़ा. अहले सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से रोसड़ा-शिवाजीनगर पथ के मिर्जापुर गांव में विद्युत विभाग के दो पोल गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया जिससे वहां कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गयी़ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ठोकर लगने के समय विद्युत पोल से होकर आपूर्ति जारी थी़ पोल टूटने के बाद सड़क के किनारे स्थित झोंपड़ी पर जा गिरी लेकिन संयोग अच्छा था कि जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई़ ग्रामीणों की सूचना पर घटना के बाद विद्युत विभाग ने उक्त मार्ग में विद्युत प्रवाह को विच्छेदित किया़ समाचार प्रेषण तक विभागीय कर्मी घटना स्थल तक नहीं पहुंचे हैं़ ग्रामीणों द्वारा पोल को हटाये जाने के बाद से अवरुद्ध यातायात पुन: बहाल हो सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >