रुपये नहीं मिला तो बाप को पीटा

दलसिंहसराय. जमीन बेच कर बेटे को पंद्रह लाख रुपये नहीं देने से नाराज बेटे ने मारपीट कर अपने बाप को जख्मी कर दिया. लहुलुहान अवस्था में जख्मी पिता को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना थाना क्षेत्र के शहरी मुहल्ला भगवानपुर चकसेखू में घटी. जख्मी सज्जन साह (54) के बयान […]

दलसिंहसराय. जमीन बेच कर बेटे को पंद्रह लाख रुपये नहीं देने से नाराज बेटे ने मारपीट कर अपने बाप को जख्मी कर दिया. लहुलुहान अवस्था में जख्मी पिता को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना थाना क्षेत्र के शहरी मुहल्ला भगवानपुर चकसेखू में घटी. जख्मी सज्जन साह (54) के बयान पर पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है. इसमें जख्मी पिता ने अपने बड़े बेटे सुजीत कुमार साह को आरोपित किया है. कहा गया है कि गत 4 दिसंबर को उसने तत्काल एक हजार रुपये मांगे थे. मगर तुरंत नहीं दे पाने की वजह से रात में घर में हंगामा किया. साथ ही घर में आग लगााने की कोशिश की. इसका जब विरोध किया तो पहसुन से मार कर जख्मी कर दिया. इतना ही नहीं जमीन बेचकर हमेशा पंद्रह लाख रुपये की मांग भी करता है. थानाध्यक्ष अनिमेष कुमार ने कहा कि पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >