यूरिया की किल्लत से चिंतित हैं किसान!

फोटो संख्या : 2 गांवों में नहीं मिल रही यूरियाबीएओ ने कहा किल्लत की नहीं मिली शिकायत मोरवा. प्रखंड क्षेत्र के किसानों को खेती के ऐन मौके पर यूरिया किल्लत से जूझना पड़ रहा है. रबी फसलों में पटवन के बाद यूरिया की सख्त दरकार होती है. अच्छे ब्रांड की यूरिया मार्केट से गायब हो […]

फोटो संख्या : 2 गांवों में नहीं मिल रही यूरियाबीएओ ने कहा किल्लत की नहीं मिली शिकायत मोरवा. प्रखंड क्षेत्र के किसानों को खेती के ऐन मौके पर यूरिया किल्लत से जूझना पड़ रहा है. रबी फसलों में पटवन के बाद यूरिया की सख्त दरकार होती है. अच्छे ब्रांड की यूरिया मार्केट से गायब हो चुके हैं. खाद व्यवसायी आवंटन नहीं मिलने का हवाला देकर यूरिया की किल्लत बता रहें है. पैक्सों में भी काफी कम मात्रा में यूरिया मिलने की बात बतायी जा रही है. किसान किसी तरह यूरिया का जुगाड़ कर इसका उपयोग कर रहे हैं. इस बाबत प्रखंड कृषि पदाधिकारी लोकनाथ ठाकुर का कहना है कि ऐसी शिकायत किसानों द्वारा अब तक नहीं की गयी है. यूरिया के आवंटन पर ध्यान रखा जा रहा है. किसानों को किसी भी सूरत ए हाल में यूरिया के लिए परेशान नहीं होने दिया जायेगा. रबी की बोआई के बाद किसानों ने राई सरसों और अब गेहूं में सिंचाई कर लिया है. इसके बाद उपरिवेशन के लिए यूरिया की जरूरत होती है. किसानों के मुताबिक गांवों में इसकी घोर किल्लत चल रही है. जबकि पदाधिकारी ऐसा नहीं मानते हैं. बहरहाल किसान व पदाधिकारियों के बीच खेतों में लगी फसल पीले हो रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >