दुधपुरा से अगवा लड़की सुपौल में मिली

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा से अपहृत नाबालिग को पुलिस ने शुक्रवार को सुपौल में बरामद कर लिया. जबकि आरोपित युवक भागने में सफल रहा. बरामद लड़की को मुफस्सिल पुलिस शनिवार को समस्तीपुर ले आयी. जिसे मेडिकल जांच करायी गयी है. इसके बाद उसे कोर्ट में बयान दर्ज कराये जाने को लेकर पेश […]

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा से अपहृत नाबालिग को पुलिस ने शुक्रवार को सुपौल में बरामद कर लिया. जबकि आरोपित युवक भागने में सफल रहा. बरामद लड़की को मुफस्सिल पुलिस शनिवार को समस्तीपुर ले आयी.

जिसे मेडिकल जांच करायी गयी है. इसके बाद उसे कोर्ट में बयान दर्ज कराये जाने को लेकर पेश किया जायेगा. जानकारी के अनुसार गत 28 नवंबर को युवती के परिजनों ने स्थानीय मुफस्सिल थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

इसके बाद पुलिस व परिजन लगातार उसकी टोह लेने में जुटे रहे. इसी क्रम में अपहृता के भाई को जानकारी मिली कि उसकी बहन सुपौल में आरोपित युवक के साथ रह रही है. इसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने छापामारी कर सुपौल से उसे बरामद कर लिया. लेकिन पुलिस आने की भनक लगते ही आरोपित फरार होने में सफल रहा.

पुलिस के समक्ष युवती ने बताया कि मोबाइल पर लगे रौंग नंबर के माध्यम से उसे आरोपित युवक के साथ प्रेम हो गया. इसके बाद आये दिन दोनों की बातचीत होती रही. प्रेम परवान चढ़ा तो गत 28 नवंबर को दोनों घर से भाग निकले. इसके बाद सुपौल पहुंच गये. पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >