महागायत्री यज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

फोटो :::दलसिंहसराय. अजनौल पूर्वी गांव में तीन दिवसीय महागायत्री यज्ञ शनिवार से प्राथमिक विद्यालय के समीप आरंभ हुआ. इसको लेकर 151 कन्याओं महिलाओं ने रंग बिरंगे परिधनो में भव्य कलश यात्रा निकली. कलश यात्रा प्राथमिक विद्यालय से निकलकर डीह अजनौल, भटगामा, जायजपटट्ी, स्टेशन रोड, महावीर चौक, ब्लॉक व अनुमंडल रोड, गंज रोड, खोकसा चौक होते […]

फोटो :::दलसिंहसराय. अजनौल पूर्वी गांव में तीन दिवसीय महागायत्री यज्ञ शनिवार से प्राथमिक विद्यालय के समीप आरंभ हुआ. इसको लेकर 151 कन्याओं महिलाओं ने रंग बिरंगे परिधनो में भव्य कलश यात्रा निकली. कलश यात्रा प्राथमिक विद्यालय से निकलकर डीह अजनौल, भटगामा, जायजपटट्ी, स्टेशन रोड, महावीर चौक, ब्लॉक व अनुमंडल रोड, गंज रोड, खोकसा चौक होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची. आयोजन समिति के अध्यक्ष तेजनारायण महतो व व्यवस्थापक महतो नेतृत्व कर रहे थे. अध्यक्ष ने कहा कि हरिद्वार से पहुंचे दिलीप भारद्वाज व विनोद कुमार सिंह यज्ञकर्म का संचालन अपने सहयोगी बलवन्त सिंह, लालबाबू सिंह व अशोक सिंह के साथ करेंगे. वहीं पूरे ग्रामीणों के साथ बैद्यनाथ सिंह, राजीव कुमार, रंजीत कुमार समेत अन्य सक्रिय देखे गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >