नेशनल सेमिनार की तैयारी जोरों पर

समस्तीपुर. समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में सोमवार से प्रस्तावित नेशनल सेमिनार सह कार्यशाला के मद्देनजर तैयारियां जोर शोर से की जा रही है. शनिवार को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सेमिनार में भाग लेने वाले छात्रों और शिक्षकों की भीड़ रही. सोमवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति डा. साकेत कुशवाहा सेमिनार का उद्घाटन करेंगे. पर्यावरण […]

समस्तीपुर. समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में सोमवार से प्रस्तावित नेशनल सेमिनार सह कार्यशाला के मद्देनजर तैयारियां जोर शोर से की जा रही है. शनिवार को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सेमिनार में भाग लेने वाले छात्रों और शिक्षकों की भीड़ रही. सोमवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति डा. साकेत कुशवाहा सेमिनार का उद्घाटन करेंगे. पर्यावरण जैसे गंभीर विषय पर विभिन्न सत्रों में प्राणी विज्ञान, भौतिकी, मनोविज्ञान आदि विषयों के छात्र-छात्रा विचार विमर्श करेंगे. अंतिम दिन 12 दिसंबर को रचानात्मक लेखन : प्रकृति और क्षेत्र विषय पर साहित्य के विद्वानों द्वारा विचार विमर्श के बाद सेमिनार में भाग लेने वालों को प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा. अंतिम दिन विश्वविद्यालय के उप कुलपति के उपस्थित होने की संभावना है. प्रधानाचार्य डा. मीना प्रसाद ने सेमिनार को सुचारु रूप से चलाने के लिए उचित निर्देश दिये हैं. अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि सेमिनार में भाग लेने वाले छात्रों और शोधार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिए एक सौ रुपये और शिक्षकों को दो सौ रुपये निर्धारित हैं. रजिस्ट्रेशन का कार्य सोमवार को भी होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >