हसनपुर के मौजी गांव में हुई घटनापीडि़ता के बयान पर प्राथमिकी दर्जतीन लोगों को किया आरोपितप्रतिनिधि, समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के मौजी गांव में दुष्कर्म करने में विफल होने पर आरोपितों ने मारपीट कर महिला को घायल कर दिया. बचाने आये पति को तरछेबी से आरोपितों ने घायल कर दिया. इस आशय से संबंधित प्राथमिकी पीडि़ता ने स्थानीय महिला थाना में दर्ज करायी है. इसमें गांव के ही फूलो यादव, अमित यादव एवं झलुया यादव को आरोपित किया है. दर्ज प्राथमिकी में पीडि़ता ने कहा है कि गत बुधवार की सुबह वह अपने घर में खाना बना रही थी. इसी बीच आरोपित आंगन में पहुंच गये और पति को खोजने लगे. पति के शौच जाने की जानकारी देते ही आरोपितों ने उसे पकड़ कर घर के अंदर बंद कर लिया. साथ ही दुष्कर्म करने का प्रयास किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गयी. शोर सुनकर पहुंचे पीडि़ता के ससुर और पति को भी आरोपितों ने पीटा. इस दौरान पति को तरछेबी चला कर घायल कर दिया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज नहीं होने पर अनुमंडल अस्पताल रोसड़ा में भरती हुई. जहां से प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने गयी परंतु प्राथमिकी नहीं हो सकी. इसके बाद वह महिला थाना पहुंची है. थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए शीघ्र ही कदम उठाये जायेंगे.
दुष्कर्म में विफल होने पर महिला को पीटा
हसनपुर के मौजी गांव में हुई घटनापीडि़ता के बयान पर प्राथमिकी दर्जतीन लोगों को किया आरोपितप्रतिनिधि, समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के मौजी गांव में दुष्कर्म करने में विफल होने पर आरोपितों ने मारपीट कर महिला को घायल कर दिया. बचाने आये पति को तरछेबी से आरोपितों ने घायल कर दिया. इस आशय से […]
