बैठक में क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर कई निर्णय

फोटो संख्या : 10 रोसड़ा. शहीद विनय भारती अंतरजिला क्रि केट टूर्नामेंट के आयोजन के लिए स्थानीय प्रभात तारा स्कूल में बैठक हुई. अध्यक्षता क्लब के पदेन अध्यक्ष एसडीओ सुनील कुमार ने की. इसमें टूर्नामेंट आगामी 15 से 23 जनवरी तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसको लेकर 20 दिसंबर से पीच का निर्माण […]

फोटो संख्या : 10 रोसड़ा. शहीद विनय भारती अंतरजिला क्रि केट टूर्नामेंट के आयोजन के लिए स्थानीय प्रभात तारा स्कूल में बैठक हुई. अध्यक्षता क्लब के पदेन अध्यक्ष एसडीओ सुनील कुमार ने की. इसमें टूर्नामेंट आगामी 15 से 23 जनवरी तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसको लेकर 20 दिसंबर से पीच का निर्माण कराने का भी निर्णय लिया गया. अन्य टीमों के अलावा पटना, भागलपुर व मुजफ्फरपुर की टीम को भी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए निमंत्रण भेजने का निर्देश दिया गया. मैच के प्रारूप की तैयारी के लिए थानाध्यक्ष नरेश पासवान, सचिव विजय कुमार कुंवर व डा. गौरी शंकर प्रसाद सिंह के नामों की सर्वसम्मति से घोषणा की गयी. शहर के आसपास के सक्षम युवकों को क्लब के कार्यकारिणी में जोड़ने का निर्णय लिया गया. साथ ही निबंधन के लिए प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया. मौके पर डीएसपी गिरींद्र मोहन कुमार, प्रो. शिव शंकर प्रसाद सिंह, डा. सतीश प्रसाद सिंह, डॉ परमानंदन मिश्रा, उमेश नारायण चौधरी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >