लोक अदालत आज, तैयारी पूरी

समस्तीपुर : आगामी 6 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है. इसके मद्देनजर कुल 14 बेंचों का गठन कर प्रत्येक बेंच के प्रभारी पदाधिकारी एवं सदस्यों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. उक्त अदालत में वैवाहिक, पीएलए मामले, मनरेगा, भूमि अधिग्रहण, बिजली, उपभोक्ता […]

समस्तीपुर : आगामी 6 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है. इसके मद्देनजर कुल 14 बेंचों का गठन कर प्रत्येक बेंच के प्रभारी पदाधिकारी एवं सदस्यों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

उक्त अदालत में वैवाहिक, पीएलए मामले, मनरेगा, भूमि अधिग्रहण, बिजली, उपभोक्ता मामले, व्यावसायिक कर, आयकर, पेंशन, एसबीआइ, रेलवे, बीएसएनएल, सिविल, वन, श्रम, आरटीपीएस सहित विभिन्न बैंकों के मामलों के लिए अलग अलग बेंच का गठन कर सुनवाई की जायेगी. उक्त बेंचों में दो दो अधिवक्ता सदस्य के अलावा संबंधित न्यायालय के कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. न्यायमंडल के अधीन कर्मियों को इस दिन किसी प्रकार के अवकाश की स्वीकृति नहीं की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >