फोटो संख्या : 9 व 10 प्रतिनिधि, पूसा प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी विदेहनगर डरोरी में वैदेही विवाह उत्सव हर्षोउल्लास के साथ स्थानीय कलाकारों ने मनाया. जिसमें तीन दिनों तक चलने वाले रंगारंग कार्यक्रम में पहले दिन अष्टयाम रामधुन दूसरे दिन विवाह पंचमी के दिन राम जानकी विवाह एवं तीसरे दिन राम कलेवा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर मंत्रमुग्ध कर दिया. बतातें चलें कि विदेह नगर डरोरी में आजादी के बाद राम जानकी विवाह संपन्न कराया जाता है. शुरुआत से पहले गांव के ही स्व. कपीलदेव ठाकुर उर्फ स्नेहलताजी ने जनकपुर स्थित राम जानकी विवाह में सम्मिलित होने में कठिनाई महसूस किया. लौटने के बाद गांव में ही इसकी शुरुआत की गयी. जो आजतक मिथलांचल के कलाकारों ने अपने बलबूते स्नेहलताजी का नाम गानों में पीरोकर अमरत्व प्रदान कर दिया. स्वर कोकिला पद्मश्री शारदा सिन्हा सहित कुंज बिहार मिश्र, दिनेश्वर ठाकुर, सतीश ठाकुर, राम भरोस, कृ ष्ण कुमार उर्फ कन्हैया आदि दर्जनों गायकों ने कार्यक्रम को दुनिया के शिखर तक पहुंचाने को कटिबद्ध है.
वैदेही विवाह उत्सव संपन्न
फोटो संख्या : 9 व 10 प्रतिनिधि, पूसा प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी विदेहनगर डरोरी में वैदेही विवाह उत्सव हर्षोउल्लास के साथ स्थानीय कलाकारों ने मनाया. जिसमें तीन दिनों तक चलने वाले रंगारंग कार्यक्रम में पहले दिन अष्टयाम रामधुन दूसरे दिन विवाह पंचमी के दिन राम जानकी विवाह एवं तीसरे दिन राम कलेवा […]
