जापान में परचम लहरायेंगे नवोदय के छात्र

जापान में परचम लहरायेंगे नवोदय के छात्रफोटो संख्या : 8जेनेसीस कार्यक्रम के तहत जापान यात्रारूबरू होंगे सार्क देशों के साथ दक्षिणी अमेरिकी बच्चों से भीप्रतिनिधि, पूसा जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली के दो छात्रों ने सात दिनी जेनेसीसी कार्यक्रम के तहत जापान यात्रा पर जायेंगे. दिसंबर के द्वितीय सप्ताह में होने वाले इस कार्यक्रम में 10 […]

जापान में परचम लहरायेंगे नवोदय के छात्रफोटो संख्या : 8जेनेसीस कार्यक्रम के तहत जापान यात्रारूबरू होंगे सार्क देशों के साथ दक्षिणी अमेरिकी बच्चों से भीप्रतिनिधि, पूसा जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली के दो छात्रों ने सात दिनी जेनेसीसी कार्यक्रम के तहत जापान यात्रा पर जायेंगे. दिसंबर के द्वितीय सप्ताह में होने वाले इस कार्यक्रम में 10 वीं की छात्रा गोलारोड समस्तीपुर निवासी चंद्रमोहन गुप्ता की पुत्री खुशी गुप्ता व 11 वीं के छात्र बेगूसराय निवासी रामाधार कुंवर के पुत्र सुदीप कुमार जापान में विदेशी छात्रों के नजदीक अपना परचम लहरायेंगे. प्राचार्य डॉ सी राय ने बताया कि जापान ईस्ट एशिया नेटवर्क आफ एक्सचेंज फार स्टूडेंटस एंड यूथ के तहत इस कार्यक्रम में जापान सहित सार्क देशों के बच्चे भी भाग लेंगे. दोनों छात्र आगामी आठ दिसंबर को जापान के लिए रवाना होंगे. सार्क देशों में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पूर्वी तीमूर, चाइना, मंगोलिया, ताइवान, कोरिया के अलावा अमेरिकी बच्चे भी कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसमें खास बात यह है कि जवाहर नवोदय के बच्चे ही चयनित होकर देश स्तर पर वहां जा रहे है. इस कार्यक्रम में 39 अलग अलग स्कूल से छात्र जा रहे हैं. कार्यक्रम का सारा खर्चा जापान सरकार मुहैया करा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >