पेंशन से वंचितों ने ट्रैफिक रोक कर जताया विरोध

कल्याणपुर. वृद्धावस्था, विकलांग और विधवा पेंशन से वंचित मुक्तापुर पंचायत के लोग मंगलवार को सड़क पर उतर आये. गांव से सटे प्रतापपुर के निकट ही समस्तीपुर दरभंगा मुख्य पथ को जाम कर दिया. इसके कारण करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा. मौके पर पहुंचे बीडीओ धनंजय कुमार व थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार ने लोगों […]

कल्याणपुर. वृद्धावस्था, विकलांग और विधवा पेंशन से वंचित मुक्तापुर पंचायत के लोग मंगलवार को सड़क पर उतर आये. गांव से सटे प्रतापपुर के निकट ही समस्तीपुर दरभंगा मुख्य पथ को जाम कर दिया. इसके कारण करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा. मौके पर पहुंचे बीडीओ धनंजय कुमार व थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार ने लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया. इसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त हो सकी. वंचित लोगों का कहना था कि विगत एक सप्ताह से पंचायत भवन पर पेंशन के लिए बुलाया जा रहा है लेकिन भुगतान नहीं किया जाता है. इसी बात से खफा होकर वंचितों ने सड़क जाम कर विरोध जताना शुरू कर दिया. सूचना पर पहुंचे पदाधिकारियों ने एक सप्ताह के अंदर भुगतान की दिशा में कदम उठाने का भरोसा देकर लोगों को शांत कराने में सफलता हासिल की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >