रोसड़ा. रविवार को संपन्न भाकपा चकथात पूरब शाखा सम्मेलन की दूसरी पारी में पवन कुमार महतो की अध्यक्षता में प्रतिनिधि सत्र का आयोजन किया गया़ प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन जिला मंत्री प्रयागचन्द्र मुखिया ने करते हुए सम्मेलन के उद्देश्यों पर चर्चा की़ शाखा मंत्री धर्मेंद्र कुमार महतो द्वारा विगत तीन साल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया़ बाद में सर्वसम्मति से पुन: धर्मेंद्र कुमार महतो को शाखा मंत्री के पद पर मनोनयन की घोषणा की गयी़ जन संगठन के रूप में खेमयू के शियाराम महतो, किसान सभा के अविनाश कुमार पिन्टू, निर्माण मजदूर के दिलो राम, नौजवान संघ के रामउद्गार महतो, छात्र संघ के बबलू कुमार महतो व शिक्षक संघ के लिए पवन कुमार ‘पप्पू’ का मनोनयन किया गया़ इसके अलावा रामबाबू सक्रिय और लालबहादुर पासवान सहायक शाखा सचिव चुने गये़ समापन अंचल मंत्री अनिल कुमार महतो के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ़ मौके पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने नये पदधारकों को बधाई देते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया़
प्रतिनिधि सत्र में धर्मेंद्र बने शाखा मंत्री
रोसड़ा. रविवार को संपन्न भाकपा चकथात पूरब शाखा सम्मेलन की दूसरी पारी में पवन कुमार महतो की अध्यक्षता में प्रतिनिधि सत्र का आयोजन किया गया़ प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन जिला मंत्री प्रयागचन्द्र मुखिया ने करते हुए सम्मेलन के उद्देश्यों पर चर्चा की़ शाखा मंत्री धर्मेंद्र कुमार महतो द्वारा विगत तीन साल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया […]
