सही तरह से क रें पंजियों का संधारण

समस्तीपुर. प्रखंड कार्यालय पर समस्तीपुर ग्रामीण विकास परियोजना की बैठक आहूत की गयी. अध्यक्षता सीडीपीओ संगीता कुमारी ने की. इसमें सेविकाओं को सही तरह से पंजियों का संधारण करने का निर्देश दिया गया. सभी केंद्रों व बच्चों की साफ सफाई पर विशेष सावधानी बरतने का भी निर्देश दिया गया. ससमय पोषाहार का वितरण करने को […]

समस्तीपुर. प्रखंड कार्यालय पर समस्तीपुर ग्रामीण विकास परियोजना की बैठक आहूत की गयी. अध्यक्षता सीडीपीओ संगीता कुमारी ने की. इसमें सेविकाओं को सही तरह से पंजियों का संधारण करने का निर्देश दिया गया. सभी केंद्रों व बच्चों की साफ सफाई पर विशेष सावधानी बरतने का भी निर्देश दिया गया. ससमय पोषाहार का वितरण करने को कहा गया. पोषक क्षेत्र में टीकाकरण के प्रति किसी तरह की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. मोबाइल कुंजी का प्रयोग करने को कहा गया. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका व संबंधित सेविका मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >