शिक्षा समिति के एक मात्र सदस्य की उपस्थिति में लिये गये निर्णय पर पंस सदस्यों में असंतोषपूर्व प्रमुख ने बैठक को बताया औचित्यहीनपारित प्रस्ताव पर अमल होना असंवैधानिकप्रतिनिधि, रोसड़ा पिछले रविवार को अंचलाधिकारी सह बीडीओ शशिभूषण प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न प्रखंड स्तरीय शिक्षा समिति के औचित्य पर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए कई आरोप लगाये हैं़ बीडीओ, प्रमुख एवं शिक्षा सह नियोजन समिति के एक मात्र सदस्य की उपस्थिति में लिये गये निर्णय को अवैध एवं असंवैधानिक बताते हुए पूर्व प्रमुख सह पंस सदस्य संजीव कुमार राय ने बताया कि बैठक में एक मात्र सदस्य की उपस्थिति में लिया गया निर्णय किस प्रकार से वैध है. जिम्मेवार अधिकारियों को इसकी जांच-पड़ताल करनी चाहिये़ प्रखंड शिक्षा समिति में कम से कम पांच पंचायत समिति सदस्य नामित किये जाते हैं जिसमें से किसी भी बैठक में कम से कम तीन सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है़ तीन सदस्यों की उपस्थिति के बिना लिया गया हर निर्णय और प्रस्ताव पर अमल होने से मामला विवादों में घिरता नजर आ रहा है़ बता दें कि पिछले रविवार को संपन्न प्रखंड शिक्षा समिति की बैठक में प्रखंड के मय विद्यालय महुली में चले आ रहे लम्बे विवाद को लेकर शिक्षकों के सामूहिक स्थानांतरण का निर्णय लेते हुए कार्रवाई की गयी थी़ राजनीतिक गतिरोध एवं शिक्षक खेमे की गुटबाजी को लेकर लिये गये निर्णय को लेकर प्रखंड में शिक्षक राजनीति का पारा चढ़ा हुआ है़ हर विद्यालयों में मध्य विद्यालय महुली में हुई प्रशासनिक कार्रवाई के चर्चे प्रमुखता से सुने जा रहे हैं.
विवादों से घिरा सामूहिक तबादला का मामला
शिक्षा समिति के एक मात्र सदस्य की उपस्थिति में लिये गये निर्णय पर पंस सदस्यों में असंतोषपूर्व प्रमुख ने बैठक को बताया औचित्यहीनपारित प्रस्ताव पर अमल होना असंवैधानिकप्रतिनिधि, रोसड़ा पिछले रविवार को अंचलाधिकारी सह बीडीओ शशिभूषण प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न प्रखंड स्तरीय शिक्षा समिति के औचित्य पर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों ने […]
