शपथ ग्रहण के साथ पैक्सों की क्रियाकलाप शुरू

मोरवा. प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ अरविंद कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. इसके साथ ही पंचायतों में पैक्सों का क्रियाकलाप शुरू हो गया. इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी लोकनाथ ठाकुर, जेपीएस शिवशंकर ठाकुर, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शिवशंकर प्रसाद आदि ने पैक्सों के क्रियाकलाप, उद्देश्य व दिशा निर्देश […]

मोरवा. प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ अरविंद कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. इसके साथ ही पंचायतों में पैक्सों का क्रियाकलाप शुरू हो गया. इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी लोकनाथ ठाकुर, जेपीएस शिवशंकर ठाकुर, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शिवशंकर प्रसाद आदि ने पैक्सों के क्रियाकलाप, उद्देश्य व दिशा निर्देश के बारे में बताया. इससे पहले नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्षों की एक बैठक हुई. इसमें पैक्सों को सुचारुपूर्वक संचालित करने व अधिकाधिक किसानों को लाभ पहुंचाने पर चर्चा हुई. बता दें कि नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों में तीन को छोड़ बांकी सब पुराने चेहरे हंै. गुनाई बसही व बनवीरा पंचायत में चुनाव स्थगित किये गये थे. शपथ लेने वालों में धर्मपुर बांदे से मनोज कुमार शर्मा, इंद्रवारा से सुनीत वर्मा, मरीचा से संगीता देवी, बाजितपुर करनैल से विपिन कुमार, केशोनारायणपुर से शत्रुघ्न राय, सौरभ कु मार शर्मा, राम पांडव राय आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >