इलाज के दौरान अज्ञात ने दम तोड़ा

दलसिंहसराय. आखिरकार अनुमंडल अस्पताल में अचेतावस्था में इलाजरत अधेड़ ने तेरह दिनों बाद शनिवार की रात अपनी आखिरी सांसे ली. अंतत: अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मियों की अथक प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका. होश में नहीं आने के कारण उसकी पहचान भी नहीं हो सकी. उसकी उम्र करीब 45 वर्ष आंकी जा […]

दलसिंहसराय. आखिरकार अनुमंडल अस्पताल में अचेतावस्था में इलाजरत अधेड़ ने तेरह दिनों बाद शनिवार की रात अपनी आखिरी सांसे ली. अंतत: अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मियों की अथक प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका. होश में नहीं आने के कारण उसकी पहचान भी नहीं हो सकी. उसकी उम्र करीब 45 वर्ष आंकी जा रही है. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए समस्तीपुर भेज दिया है. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक गत 17 नवंबर की सुबह अचेतावस्था में थाने की पुलिस ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया था. जहां उसकी चिकित्सा की जा रही थी. लेकिन इलाज व कर्मियों की सेवा सुश्रुषा काम न आयी और शनिवार की रात उसकी मृत्यु हो गयी. बताया जा रहा है कि दलसिंहसराय पुलिस ने डैनी चौक के निकट सड़क किनारे से जख्मी अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था. कयास लगाया जा रहा है कि किसी वाहन से ठोकर लगने के बाद वह घायल हो गया होगा. अलग अलग घटनाओं में घायलदलसिंहसराय. सड़क दुर्घटना में थाना क्षेत्र के खैरबन निवासी सुंदेश्वर दास व उसके पुत्र चंदन कुमार जख्मी हो गये. दूसरे हादसे में वाजिदपुर के भोला महतो भी घायल हो गये. वहीं मारपीट की अलग अलग घटनाओं में घाट नवादा के वीरो सहनी, रमिया देवी व प्रदीप सहनी, गोसपुर की रीना देवी व भागवानपुर चकसेखू के मनोज कुमार भी जख्मी हो गये. सभी घायलों की चिकित्सा अनुमंडल अस्पताल में कराया जा रहा है. पुलिस मामलों की छानबीन में जुटी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >