शिक्षक संघ की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

समस्तीपुर. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यसमिति की बैठक हुई. बैठक में संघ भवन की आवासीय व्यवस्था को और अधिक विस्तार देने, उपस्कर आदि से सुसज्जित करने से संबंधित कई प्रस्ताव पारित किये गये. वहीं विभागीय स्थानांतरण प्रक्रिया के कारण नियोजित शिक्षकों के कई कार्य लंबित रहने पर भी क्षोभ व्यक्त किया गया. मौके […]

समस्तीपुर. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यसमिति की बैठक हुई. बैठक में संघ भवन की आवासीय व्यवस्था को और अधिक विस्तार देने, उपस्कर आदि से सुसज्जित करने से संबंधित कई प्रस्ताव पारित किये गये. वहीं विभागीय स्थानांतरण प्रक्रिया के कारण नियोजित शिक्षकों के कई कार्य लंबित रहने पर भी क्षोभ व्यक्त किया गया. मौके पर जिला सचिव वेदानंद झा, शाह जफर इमाम, कुशेश्वर पंडित, हरेकृष्ण चौधरी, राम लगन सिंह, सुरेंद्र प्रसाद ठाकुर आदि मौजूद थे. संघ के पदधारकों ने जिला सहायक चुनाव आयुक्त की कार्यशैली पर भी क्षोभ व्यक्त किया. इधर, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ एवं बिहार अराजपत्रित शिक्षक संघ के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक रामचंद्र राय की अध्यक्षता में हुई. इसमें पदधारकों ने संभाग आवंटन बेहतर ढंग से करने के लिए डीइओ की भूरी भूरी प्रशंसा की. वहीं बीइओ उजियारपुर के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया. मौके पर डा. पवन कुमार पासवान, मो. रइसउद्दीन, कुमार गौरव, सुमन कुमारी, सौरभ कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >