अनाज व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या

समस्तीपुर : अनाज व्यवसायी की पिटाई के बाद चाकू मार कर हत्या कर दी गयी. पुलिस रविवार को मृतक का शव दाहु चौक पुल के डायवर्सन के निकट से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना को लेकर मृतक बेलसंडी गांव निवासी राम बालक राय (60) के पुत्र यशवंत राय ने हत्या की […]

समस्तीपुर : अनाज व्यवसायी की पिटाई के बाद चाकू मार कर हत्या कर दी गयी. पुलिस रविवार को मृतक का शव दाहु चौक पुल के डायवर्सन के निकट से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना को लेकर मृतक बेलसंडी गांव निवासी राम बालक राय (60) के पुत्र यशवंत राय ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कल्याणपुर टोले लवटोलिया निवासी जीवछ राय को आरोपित किया गया है. घटना के संबंध में मृतक के पुत्र ने दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा है कि उसके पिता अनाज खरीद बिक्री का कारोबार करते हैं. विगत दो वर्षों से जीवछ राय के साथ पार्टनर हुए थे. गत शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे इसी सिलसिले में बहेड़ी गये थे. इसके अगले दिन शनिवार की रात करीब दो बजे उसके पिता की लाश दाहु चौक के पुल डायवर्सन के पश्चिम मिला. लाश की आंख के पास छुरा मारा हुआ था. बायीं कान में भी छुरा लगने का निशान था. आंख व पांव पर जख्म थे. इसके बाद वह जीवछ राय के यहां जाकर इस बाबत पूछताछ की तो उसने घटना को होनी बताते हुए गलती मानी. दाह संस्कार के लिए 25 हजार रुपये व पिता का बकाया 25 हजार रुपये देने की बात कही. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >