समस्तीपुर : शहर के मारवाड़ी बाजार में शनिवार की रात शरारती तत्वों ने एक सुमो में सवार युवकों की जमकर पिटाई कर दी. वही टाटा सुमो गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. घायल युवकों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती कराया गया. इधर, घटना की सूचना मिलने पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने घायल युवकों की निशानदेही पर दीपक कुमार गुप्ता उर्फ विक्की, मो. सैयाज और छोटू नामक तीन लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस संबंध में रोसड़ा के डगबर टोली निवासी रोहित कुमार के बयान पर एक प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है.पुलिस पकड़े गये युवकों से पूछताछ कर रही है. घटना के संबंध में बताया गया है कि रोहित अपने दोस्तों के साथ सुमो गाड़ी से परीक्षा देने पटना जा रहा था. इसी क्रम में रात्रि करीब साढ़े बारह बजे चालक को नींद आने पर उनलोगों ने मारवाड़ी बाजार में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर दी. वहीं पास में ही हो रहे एक शादी समारोह में किसी बात को लेकर बराती व सराती पक्ष के बीच मारपीट हो गयी. इसी दौरान कुछ युवक आये और सुमो सवार युवकों की पिटाई करने लगे. पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है.
शरारती तत्वों ने सुमो सवार युवको को पीटा, तीन धराये
समस्तीपुर : शहर के मारवाड़ी बाजार में शनिवार की रात शरारती तत्वों ने एक सुमो में सवार युवकों की जमकर पिटाई कर दी. वही टाटा सुमो गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. घायल युवकों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती कराया गया. इधर, घटना की सूचना मिलने पर पहुंची नगर थाना की […]
