समाज में समस्या निबटाने वाले पंचायत होंगे पुरस्कृत

मोहीउद्दीननगर : जिस पंचायत की समस्या पंचायत में ही निबटा दी जायेगी और वहां से एक भी मुकदमा थाने नहीं पहुंचेगा उस पंचायत के विकास के लिए मेरी ओर से 11 हजार रुपये नगद पुरस्कार स्वरूप दिये जायेंगे. जरूरत है अपने समाज में जातिगत रंग को समाप्त कर गलत संस्कृति से बचने की. यह बातें […]

मोहीउद्दीननगर : जिस पंचायत की समस्या पंचायत में ही निबटा दी जायेगी और वहां से एक भी मुकदमा थाने नहीं पहुंचेगा उस पंचायत के विकास के लिए मेरी ओर से 11 हजार रुपये नगद पुरस्कार स्वरूप दिये जायेंगे. जरूरत है अपने समाज में जातिगत रंग को समाप्त कर गलत संस्कृति से बचने की. यह बातें भाजपा नेता राजेश कुमार सिंह ने कही. वे रविवार को डुमरी गांव में सामाजिक समरसता बनाने के लिए आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे. डीह डुमरी में इस गोष्ठी का आयोजन दियरांचल समाजसेवा युग संगठन द्वारा किया गया था. कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरनाथ सिंह उर्फ तूफानी सिंह ने की. संचालन सकलदीप कुमार ने किया. मौके पर लक्ष्मण राय, बजरंगी राय, राजू सहनी, रामलखन राय, पप्पू सिंह, सुरेंद्र पासवान, मुखिया युगल राय, पूर्व मुखिया मनोज सिंह, सत्येंद्र कुमार राय, राजीव सिंह, मोलन सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >