चीन से लौटे छात्र को होम क्यूरो टाइन में रहने की सलाह

चीन से वापस लौटे मेडिकल छात्र के घर पहुंची मेडिकल टीम एक फरवरी को ओहान से वापस लौटा था भारत दलसिंहसराय : मौत का पर्याय बना कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में है. पड़ोसी देश चीन से लौटने वाले एक-एक व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है. इसी कड़ी में चीन […]

चीन से वापस लौटे मेडिकल छात्र के घर पहुंची मेडिकल टीम

एक फरवरी को ओहान से वापस लौटा था भारत
दलसिंहसराय : मौत का पर्याय बना कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में है. पड़ोसी देश चीन से लौटने वाले एक-एक व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है. इसी कड़ी में चीन के ओहान से वापस लौटे मेडिकल छात्र के दलसिंहसराय आने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरुवार को गोसपुर पहुंची.
वार्ड संख्या 11 निवासी शिक्षक सुरेश दास के पुत्र मेडिकल छात्र पंकज कुमार का स्वास्थ्य परीक्षण किया. उसे होम क्यूरो टाइन में रहने की सलाह दी. टीम में शामिल चिकित्सकों ने किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल इसकी सूचना जिला मुख्यालय को देने का सुझाव दिया है. जानकारी मिली है कि पंकज बीते कुछ वर्षों से चीन में रह कर मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर रहा था.
मेडिकल छात्र पंकज कुमार ने बताया कि वह चीन के चाइना थ्री ग्रजेज मेडिकल कॉलेज इचांग में एमबीबीएस तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था. इसी बीच चीन के बुहान प्रांत से फैले कोरोना वायरस के कारण वहां लोगों की जान जाने लगी. वायरस के फैलने और मौत के बढ़ते आंकड़े को भांप कर वहां मौजूद विभिन्न देशों के लोगों को वापस अपने वतन भेजा जाने लगा. इसी क्रम में पंकज को भी गत एक फरवरी को चीन के ओहान शहर से वापस भारत भेजा गया.
वह दो फरवरी को एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचा. सुरक्षा घेरे में उसे दिल्ली के नजबगढ़ स्थित आइटीबीपी मेडिकल कैंप में रखा गया. जहां जरूरी मेडिकल चेकअप के साथ-साथ उसके स्वास्थ्य संबंधी हलचल पर पैनी नजर रखी जा रही थी. लगातार 16 दिनों तक मेडिकल टीम की नजर में रहने के बाद उसमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाये जाने पर वापस घर जाने की इजाजत दे दी गयी. इसके बाद वह अपने घर दलसिंहसराय के गोसपुर पहुंच गया.
इधर, पंकज के वापस घर लौटने की सूचना मिलते ही राज्य स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर प्रखंडस्तरीय मेडिकल टीम गुरुवार को उसके घर पहुंची. छात्र की मेडिकल जांच की. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पहुंची तीन सदस्यीय मेडिकल टीम में शामिल स्वास्थ्य प्रबंधक प्रसून कुमार व नरेश कुमार कर्ण ने छात्र से उसकी सेहत के बारे में बारीकी से पूछताछ की. इसके बाद उसे घर पर ही एक कमरे में साफ-सुथरा में अकेले रहने की सलाह दी गयी.
अपने परिवार के लोगों से भी उसे 14 दिनों तक दूरी बनाये रखने की हिदायत दी गयी है. टीम में शामिल डॉ कुमार ने बताया कि फिलहाल छात्र की सेहत पूरी तरह से ठीक पायी गयी है. बावजूद इस पर नजर रखी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >