समस्तीपुर : शहर से सटे हुए दूधपुरा पूरा स्थित केशव चंद ज्ञान निकेतन स्कूल में बच्चों के हिंसात्मक प्रभाव को कम करने हेतु के लिए स्कूल प्रशासन की ओर से शिक्षकों एवं सभी बच्चों के अभिभावकों के बीच एक परिचर्चा का आयोजन किया गया. इस परिचर्चा का मुख्य उद्देश्य यह था कि बच्चों में बढ़ती हिंसात्मक प्रभाव को एवं बच्चों में ऐसी प्रवृत्ति को किस तरह कम किया जाये.
इस परिचर्चा का संचालन स्कूल के प्रधानाध्यापक रविकांत कुमार ने किया. उनके साथ स्कूल के सभी शिक्षकों ने अलग-अलग जगहों पर एक साथ कुछ अभिभावकों के साथ बैठकर इस पर परिचर्चा की. इस परिचर्चा में कक्षा छः से दसवीं तक के बच्चों कि इस स्वभाव के बारे में शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच विस्तार से बातचीत की गई. इस परिचर्चा में सभी बच्चों के अभिभावकों ने भी अपना पूरा योगदान दिया. इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक एवं कर्मी मौजूद थे.
