कर्मियों ने काम रोककर किया हंगामा

समस्तीपुर :सदर अस्पताल से ऑन ड्यूटी नर्स को पुलिस ने शुक्रवार को एक मामले में पूछताछ के लिए उठा लिया. जिसमें नर्स को पुलिस ने उठाया था वह नर्स नवजात की मौत को लेकर दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में आरोपित थीं. स्वास्थ्यकर्मियों को जब घटना की जानकारी मिली, तो वे आक्रोशित हो गये. प्रसव कक्ष […]

समस्तीपुर :सदर अस्पताल से ऑन ड्यूटी नर्स को पुलिस ने शुक्रवार को एक मामले में पूछताछ के लिए उठा लिया. जिसमें नर्स को पुलिस ने उठाया था वह नर्स नवजात की मौत को लेकर दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में आरोपित थीं. स्वास्थ्यकर्मियों को जब घटना की जानकारी मिली, तो वे आक्रोशित हो गये.

प्रसव कक्ष सहित अस्पताल के सभी स्थानों पर कर्मियों ने काम बंद कर दिया. नर्सें घटना के विरोध में प्रसव कक्ष के बाहर जमा होकर नारेबाजी करने लगीं.

बाद में, घटना की जानकारी सिविल सर्जन डॉ़ सियाराम मिश्रा को दी गयी. सीएस ने इसको लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन से बात की. बाद में एसपी के पहल पर पुलिस ने उस नर्स को सदर अस्पताल लाकर छोड़ दिया. लेकिन, इस घटना को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक सदर अस्पताल में काम बंद रहा. नर्सों का कहना था कि पुलिस को अगर पूछताछ करनी थी, तो अस्पताल परिसर में भी कर सकती थी. बाद में, सिविल सर्जन डॉ़ सियाराम मिश्र ने डीएस कक्ष में डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ एक आपात बैठक की. सीएस ने स्वास्थ्यकर्मियों को आइंदा इस तरह की घटना का दोहराव नहीं होने का आश्वासन देकर शांत किया. फिर, सीएस के आश्वासन के पर स्वास्थ्यकर्��ी काम पर लौट गये.

नर्स को थाने पर लेकर जाने के बाद फंसा मामला: बता दें कि नवजात की मौत से संबंधित दर्ज केस के अनुसंधान के क्रम में नगर थाना की सब इंस्पेक्टर निशा भारती शुक्रवार को सदर अस्पताल पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने घटना की तिथि का सीसीटीवी फुटेज खंगाला. इसके बाद वह प्रसव कक्ष में पहुंची. जहां केस में आरोपित एक नर्स मिल गयीं.
जहां उससे घटना से संबंधित कुछ पूछताछ की गयी. इसके बाद नर्स को पुलिस जरूरी पूछताछ के लिए अपने साथ नगर थाने पर ले आयी. नर्स को थाने पर ले जाने की सूचना पल भर में स्वास्थ्यकर्मियों तक पहुंच गयी. इसके बाद कर्मियों ने काम बंदकर हंगामा शुरू कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >