युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान नहीं

सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बी. एलौथ पंचायत अंतर्गत टाड़ी चौर स्थित जनेर खेत से शुक्रवार की शाम स्थानीय पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. इससे क्षेत्रों में सनसनी फैल गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की शाम किसान चारे की व्यवस्था के लिए चौर थे. इसी दौरान युवक […]

सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बी. एलौथ पंचायत अंतर्गत टाड़ी चौर स्थित जनेर खेत से शुक्रवार की शाम स्थानीय पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. इससे क्षेत्रों में सनसनी फैल गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की शाम किसान चारे की व्यवस्था के लिए चौर थे. इसी दौरान युवक के शव पर नजर पड़ी. उम्र करीब 30 वर्ष होगी. उसके मुंह से खून निकल रहा था. संभावना जतायी गयी है कि उसकी कहीं हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >