बनडीह दाखिली में करंट से दो लोगों की मौत, एक जख्मी

दुखद : मोटर का स्वीचऑन करने के दौरान करंट लगने से हुई घटना बचाने गये शिवशंकर की भी चली गयी जान घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार घटना के बाद मृतकों के घर में मचा कोहराम मोरवा :प्रखंड के मरीचा बनडीह वार्ड पांच में शनिवार की सुबह बिजली करंट की चपेट में आने से […]

दुखद : मोटर का स्वीचऑन करने के दौरान करंट लगने से हुई घटना

बचाने गये शिवशंकर की भी चली गयी जान
घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
घटना के बाद मृतकों के घर में मचा कोहराम
मोरवा :प्रखंड के मरीचा बनडीह वार्ड पांच में शनिवार की सुबह बिजली करंट की चपेट में आने से दो अधेड़ की मौत हो गयी. जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी है. मृतक रामबली शर्मा (55) व शिवशंकर ठाकुर (52) हैं. घटना के बारे में बताया जाता है कि रामबली शर्मा के बथान में मोटर लगा है. जिसके जरिये पशुओं को पानी मिलता है. अन्य दिनों की भांति शनिवार की सुबह वह मवेशी को पानी देने के लिये मोटर चलाने गया था.
जैसे ही मोटर का स्विच ऑन किया वह करंट की चपेट में आ गया. जिससे वह जमीन पर गिर कर तड़पने लगा. उसे तड़पता हुआ देखकर अपने दरवाजे पर खड़े शिवशंकर ठाकुर दौड़ पड़े और बिना कुछ समझे उठाने का प्रयास करने लगे. जिसके कारण वह भी करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गये.
माजरा देखकर एक अन्य युवक दौड़ पड़ा और वह भी करंट की चपेट में आ गया. तब तक जुट चुके ग्रामीणों ने किसी तरह उसे अलग किया जिससे उसकी जान बच गयी. स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के वक्त जोरदार बारिश हो रही थी. कहीं तार में फॉल्ट होने के कारण बिजली का झटका लगा और इसकी चपेट में आकर रामबली व उसे बचाने गये शिवशंकर की मौत हो गयी. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के घरों में चीखपुकार मच गयी. लोगों तत्काल घटना की सूचना पटोरी थाने को दी.
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर आवश्यक प्रक्रिया में जुट गयी परंतु परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया. बीडीओ शिवशंकर राय ने आवश्यक प्रक्रिया के बाद लाभ देने की बात कही है. घटना के बाद महिलाओं के क्रंदन से माहौल गमगीन है. मुखिया संजीत कुमार, पूर्व मुखिया सुरेश राय, चन्द्रशेखर राय, पप्पू शर्मा, चुलबुल शर्मा, बजरंग बहादुर शर्मा आदि पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाने में जुटे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >