ताजपुर के रामापुर महेशपुर में महिला की गला दबाकर हत्या

घटना के बाद घर के सभी सदस्य फरार ताजपुर : थाना क्षेत्र के रामापुर महेशपुर पंचायत के वार्ड 13 में सोमवार की रात दहेज के लिए विवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद घर के सभी सदस्य लाश छोड़ कर फरार हो गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को […]

घटना के बाद घर के सभी सदस्य फरार

ताजपुर : थाना क्षेत्र के रामापुर महेशपुर पंचायत के वार्ड 13 में सोमवार की रात दहेज के लिए विवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद घर के सभी सदस्य लाश छोड़ कर फरार हो गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका पंकज चौधरी की पत्नी नीतू देवी (22) है.
घटना स्थल से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात पंकज के घर से शोर-शराबे की आवाज आ रही थी. देर रात हंगामा शांत हो गया. आसपास के लोग इसे पति-पत्नी का विवाद समझ कर खामोश रह गये. इसी बीच लोगों को सूचना मिली कि महिला ने जहर खा लिया है. इसकी सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ पंकज के घर पर जुटनी शुरू हुई. इसी दौरान पता चला कि महिला की मौत हो चुकी है.
इस बीच किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और मृतका के मायके वालों को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रत्यक्षदर्शियों की माने, तो लाश को देखने से पता चल रहा था कि महिला के साथ पहले जमकर मारपीट की गयी है. उसके गले पर उभरे निशान को देखकर कयास लगाया जा रहा था कि उसकी गला दबा कर हत्या कर दी गयी है. घटना के बाद से घर के सभी सदस्य मौके से फरार बताये जाते हैं.
तीन वर्ष पूर्व हुई थी शादी : नीतू के भाई सुनील का कहना है कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसने अपनी बहन की शादी पंकज चौधरी से की थी. शादी के बाद से ही लगातार ससुरालवालों की ओर से दहेज की मांग की जाती थी. सोमवार की रात दहेज नहीं मिलने के कारण पंकज ने अपनी मां बिंदा देवी के सहयोग से उसकी बहन की हत्या कर दी. थाने की पुलिस आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >