भीड़ ने युवक को पीटा, गंभीर हालत में पुलिस ने कराया भर्ती

समस्तीपुर : पूसा के वैनी ओपी क्षेत्र के खैरी गांव में रविवार की रात भीड़ ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी़ घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उसे भीड़ से मुक्त कराया. बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया़ पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना […]

समस्तीपुर : पूसा के वैनी ओपी क्षेत्र के खैरी गांव में रविवार की रात भीड़ ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी़ घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उसे भीड़ से मुक्त कराया. बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया़ पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देते हुए जख्मी युवक को तत्काल इलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया.

जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया़ बाद में सोमवार की सुबह पुलिस अभिरक्षा में उसे सदर अस्पताल लाया गया. जहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

जख्मी युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम निवासी स्वर्गीय मुन्ना सिंह के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गयी है़ घटना की सूचना पर जख्मी युवक के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच चुके थे़ बताया जाता है की इस युवक के तीन-चार साथी भी थे, जो फरार होने में सफल हो गये़ लेकिन राहुल नाम का यह युवक पकड़ा गया. जिसे भीड़ ने जमकर धुनाई कर दी. जख्मी युवक के भाई रौशन कुमार का कहना था कि रविवार की रात करीब नौ बजे राहुल घर में बारात जाने की बात कहकर निकला था.
कहां-किसकी बारात गया था इसकी घर में जानकारी नहीं थी़ देर रात करीब 2:42 बजे वैनी ओपी पुलिस ने घटना की जानकारी दी कि आपके घर का लड़का पकड़ा गया है और वह जख्मी भी है़ सूचना मिलने पर वे लोग अस्पताल पहुंचे, तो देखा कि वह गंभीर रूप से जख्मी है़ इधर, सूत्रों का बताना है कि भीड़ ने चोरी करने के आरोप में पकड़ कर इस युवक की पीटाई कर दी है. युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण घटना को लेकर ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी है.
उधर, वैनी ओपी प्रभारी नंदकिशोर यादव ने घटना को लेकर पूछे जाने पर बताया कि ग्रामीणों ने जख्मी हालत में इस युवक को पुलिस के हवाले किया था़ लोगों का कहना था कि युवक बाइक दुर्घटना में जख्मी हो गया है. किसी पक्ष ने मारपीट आदि की शिकायत नहीं की है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >