दो गुटों में विवाद, प्राथमिकी दर्ज

मोहनपुर : ओपी क्षेत्र की मोहनपुर पंचायत के दो लोगों के बीच विवाद हुआ़ विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज करायी़ मोहनपुर के मनीष कुमार राम ने राजेश कुमार सिंह एवं दो अन्य के विरूद्घ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि पत्थरघाट के समीप रखी गयी उसकी […]

मोहनपुर : ओपी क्षेत्र की मोहनपुर पंचायत के दो लोगों के बीच विवाद हुआ़ विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज करायी़ मोहनपुर के मनीष कुमार राम ने राजेश कुमार सिंह एवं दो अन्य के विरूद्घ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि पत्थरघाट के समीप रखी गयी उसकी काठ की गुमटी को हटाने का दबाव बनाया गया़ गुमटी नहीं हटायी तो आरोपित ने जाति सूचक गालियां दी़ दूसरी ओर राजेश कुमार सिंह ने भी मनीष राम पर आरोप लगाया है कि वह जमीन उसने खरीद ली है अपनी जमीन पर से गुमटी हटाने को कहा था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >