मथुरापुर मारपीट मामले की प्राथमिकी दर्ज

वारिसनगर : मथुरापुर ओपी के मथुरापुर गांव में बुधवार की संध्या दो परिवारों के बीच जमकर हुई मारपीट मामले की प्राथमिकी गुरुवार को दर्ज की गयी है. इसमें मो.शाहिद के पुत्र मो.सहिम ने छह लोगों को आरोपित किया है. कहा है कि संध्या में गांव के ही मो.मुश्ताक, मो.शहनवाज, मो. आरिफ, मो. आसिफ, मो. इरफान […]

वारिसनगर : मथुरापुर ओपी के मथुरापुर गांव में बुधवार की संध्या दो परिवारों के बीच जमकर हुई मारपीट मामले की प्राथमिकी गुरुवार को दर्ज की गयी है.

इसमें मो.शाहिद के पुत्र मो.सहिम ने छह लोगों को आरोपित किया है. कहा है कि संध्या में गांव के ही मो.मुश्ताक, मो.शहनवाज, मो. आरिफ, मो. आसिफ, मो. इरफान व मो. जावीद अचानक पीटने लगे.
मारपीट में मो.सरीफ, मो.सगीर, मो. शाहिल, सकिला खातून, सोगरा खातून सहित कुल चौदह लोग घायल हुये हैं. घायलों में मो.शहीद को चिंताजनक हालत में चिकित्सकों ने दरभंगा रेफर किया. ओपी अध्यक्ष चन्द्रकिशोर टुडू ने बताया कि मारपीट दोनों तरफ से हुई थी. दोनों ओर से कई लोग घायलहैं. दूसरे पक्ष के लोग आवेदन नहीं दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >