पुआल लदे ट्रैक्टर में करेंट से लगी आग

पुआल सड़क पर उलट करवाहन समेत भागा चालक अग्निशमन दस्ते ने बुझायी आग, कोई हताहत नहीं दलसिंहसराय : थाने के हॉस्पिटल रोड में व्यापार मंडल के पास सोमवार की दोपहर एक पुआल लदी ओवरलोडेड ट्रैक्टर अचानक विद्युत प्रवाहित तार की संपर्क में आने से लदी पुआल में आग लग गई़ आग ने अपना भयावह रूप […]

पुआल सड़क पर उलट करवाहन समेत भागा चालक

अग्निशमन दस्ते ने बुझायी आग, कोई हताहत नहीं
दलसिंहसराय : थाने के हॉस्पिटल रोड में व्यापार मंडल के पास सोमवार की दोपहर एक पुआल लदी ओवरलोडेड ट्रैक्टर अचानक विद्युत प्रवाहित तार की संपर्क में आने से लदी पुआल में आग लग गई़ आग ने अपना भयावह रूप पकड़ लिया तो ट्रैक्टर चालक लदे पुआल को सड़क पर ही पलट कर अपना वाहन लेकर भाग निकला़ वहीं स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और सूचना पर पहुंची अग्निशमन दस्ते के बनारस चौधरी, उदय कुमार, रामानंद राय, राज कुमार व गोपाल प्रसाद सिंह ने मौके पर पहुंच आग को नियंत्रित किया और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया़ ट्रैक्टर चालक कौन था और कहां से ओवरलोड पुआल लेकर कहां जा रहा था़ ये तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >