कत्लखाने जा रहे 16 मवेशियों को कारोबारियों से कराया मुक्त

भाग रहे कारोबारियों ने कार्यकर्ताओं को अपनी गाड़ी से रौंदने का किया प्रयास, हंगामा समस्तीपुर : गो मांस कारोबारियों के चंगुल से बुधवार की सुबह हिन्दुपुत्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने 16 मवेशियों को मुक्त कराया़ वहीं तीन कारोबारियों को पकड़ कर मुफस्सिल पुलिस के हवाले भी किया़ पकड़े गये कारोबारी बेगूसराय छौड़ाही थाना क्षेत्र के […]

भाग रहे कारोबारियों ने कार्यकर्ताओं को अपनी गाड़ी से रौंदने का किया प्रयास, हंगामा

समस्तीपुर : गो मांस कारोबारियों के चंगुल से बुधवार की सुबह हिन्दुपुत्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने 16 मवेशियों को मुक्त कराया़ वहीं तीन कारोबारियों को पकड़ कर मुफस्सिल पुलिस के हवाले भी किया़ पकड़े गये कारोबारी बेगूसराय छौड़ाही थाना क्षेत्र के रहने वाले बताये जाते हैं. जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर एफसीआई गोदाम के समीप दर्जन भर से अधिक मवेशियों से भड़ी एक पिकअप खराब हो गयी थी़ जिसे कुछ आदमी एक अन्य पिकअप से टोचन कर ले जा रहे थे़ इ सी दौरान हिन्दुपुत्र संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं की नजर उन पर पड़ी़ कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू की तो कुछ कारोबारी एक पिकअप पर चढ़कर भागने लगे़ इस दौरान पिकअप पर सवार कारोबारियों ने पीछा कर रहे कार्यकर्ताओं को अपनी गाड़ी से रौंदने का प्रयास भी किया लेकिन वे सफल नहीं हो पाये़ कार्यकर्ताओं ने जान पर खेलकर तीन कारोबारियों को एक पिकअप पर लदे 2 गाय एवं 14 बछड़े के साथ पकड़ लिया़
धरमपुर कत्लखाने में पहुंचाने की थी तैयारी : भागदौड़ व शोर शराबा सुन कर काफी संख्या में स्थानीय युवक घटनास्थल पर पहुंच गये़ भीड़ ने पकड़े गये युवकों के साथ मारपीट का प्रयास भी किया़ लेकिन मौके पर पहुंचे हिन्दुपुत्र संगठन के प्रदेश संयोजक अविनाश कुमार बादल ने युवकों को समझा-बुझा कर शांत किया और घटना की सूचना मुफस्सिल थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति को दी़ संगठन के अविनाश कुमार बादल के अनुसार इन मवेशियों को बेगूसराय से धरमपुर स्थित कत्लखाना ले जाया जा रहा था़ एक पिकअप पर 16 मवेशियों को लादा गया था़ जिसकारण उनकी हालत मरनासन्न हो गयी है़ संगठन के ंकार्यकर्ताओं ने सभी मवेशियों के लिए तत्काल ग्लूकोज की व्यवस्था की़
भीड़ ने किया हंगामा : उधर, पकड़े गये कारोबारियों द्वारा नाम पता नहीं बताने को लेकर आक्रोशित भीड़ ने हंगामा भी किया़ कुछ युवकों ने उक्त पिकअप में तोड़फोड़ भी की़ बाद में घटनास्थल पर पहुंचे दारोगा नरेंद्र कुमार सिंह एवं सेक्टर जवानों ने पकड़े गये युवकों को हिरासत में ले लिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >