समस्तीपुर : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एवं गोपगुट के बैनर तले बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने स्थानांतरण के विरोध में धरना दिया़ इस दौरान सीएस कार्यालय के समक्ष कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी भी की़ विरोध प्रदर्शन के दौरान धरना सभा भी आयोजित की गयी़ इसकी अध्यक्षता संघ के नेता आशामणि चौधरी, ध्रुव कुमार एवं अवलेश कुमारी ने संयुक्त रूप से किया़
जबकि संचालन गोपगुट के अध्यक्ष विजय ठाकुर कर रहे थे़ धरना सभा को संबोधित करते हुए संयुक्त मोर्चा के नेता अजय कुमार एवं राजीव रंजन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने मनमाने ढंग से लिपिक संवर्ग के कर्मियों का स्थानांतरण कर दिया है़ लॉटरी से किये गये स्थानांतरण प्रक्रिया में योग्यता, वरीयता एवं सरकारी नियमों को ताक पर रख दिया गया है़ कर्मियों ने लॉटरी से किये गये 49 लिपिकों के स्थानांतरण को तत्काल स्थगित करने की मांग की़ इसके अलावे कर्मियों के 11 सूत्री मांगों को जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य प्रशासन के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया़
