मुसरीघरारी पुलिस ने गिरोह के दो शातिरों को धर दबोचा

समस्तीपुर : मोबाइल दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है़ शुक्रवार को पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है़ जिसके पास से चोरी की पांच मोबाइलें भी जब्त की गयी है़ पकड़े गये अपराधियों में एक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के इमनसराय […]

समस्तीपुर : मोबाइल दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है़ शुक्रवार को पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है़ जिसके पास से चोरी की पांच मोबाइलें भी जब्त की गयी है़ पकड़े गये अपराधियों में एक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के इमनसराय निवासी मो़ नूर हुसैन के रूप में की गयी है़

इसपर मोहनपुर थाना में आर्म्स एक्ट का एक मामला भी दर्ज है़ जबिक दूसरे अपराधी की पहचान वैशाली जिले के राजापाकड़ थाना क्षेत्र के हरपुर मुकुंद निवासी रौशन कुमार के रूप में की गयी है़ शुक्रवार को सदर डीएसपी प्रितिश कुमार ने प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 21 मई की रात उजियारपुर के बलभद्रपुर निवासी राजीव कुमार शर्मा के मुसरीघरारी चौक स्थित मोबाइल दुकान में चोरी हो गयी

थी़ अपराधियों ने दुकान का शटर काट कर काफी संख्या में मोबाइल, लैपटॉप, सीसीटीवी कैमरा का हार्ड डिस्क एवं 25 हजार रुपये की नकदी चुरा ली थी़ इस घटना के बाद थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण के नेतृत्व में कांड के अनुसंधानक एएसआई वशिष्ठ कुमार एवं एएसआई बद्रीनाथ सहनी ने तकनीकी अनुसंधान की सहायता से मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर लिया़ डीएसपी के अनुसार पकड़े गये मोबाइल चोर समस्तीपुर के अलावे वैशाली जिले के कई क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है़ जिसकी छानबीन की जा रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >