रोसड़ा : पुलिस ने थाने के विशनपुर गांव में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर देशी शराब निर्माण करने के अड्डे का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी में पुलिस ने मौके से साढ़े तीन लीटर तैयार देसी शराब व शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाले उपकरण को जब्त किया है. पुलिस कार्रवाई में काफी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब को बर्बाद कर कई भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब निर्माण में लगे तीन कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है. धराया कारोबारी विशनपुर गांव के वार्ड नंबर 5 निवासी स्वर्गीय जगदीश मुखिया का पुत्र बैजनाथ मुखिया व कामेश्वर मुखिया एवं स्वर्गीय बच्चा मुखिया का पुत्र सुरेश मुखिया बताया गया है.
देसी शराब निर्माण के अड्डे का खुलासा
रोसड़ा : पुलिस ने थाने के विशनपुर गांव में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर देशी शराब निर्माण करने के अड्डे का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी में पुलिस ने मौके से साढ़े तीन लीटर तैयार देसी शराब व शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाले उपकरण को जब्त किया है. पुलिस कार्रवाई में काफी मात्रा में अर्धनिर्मित […]

पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बीएन मेहता ने बताया कि विशनपुर में अवैध तरीके से देशी शराब निर्माण कर बेचे जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना सत्यापन के बाद सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार राय व एएसआई सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर शराब निर्माण के अड्डे पर छापेमारी की गयी. पुलिस टीम को देखकर शराब निर्माण के अड्डों पर भगदड़ मच गयी. कारोबारी जलती हुई भट्ठियों को छोड़कर भागने लगे. इसी क्रम में तीनों धंधेबाजों को धर दबोचा गया. छापेमारी के दौरान सभी भट्ठियों को ध्वस्त कर कुल साढ़े तीन लीटर तैयार देसी शराब बरामद किया गया. वहीं शराब निर्माण में प्रयुक्त बड़ा छोटा तसला, खाली कनस्तर, जरकीन व अन्य उपकरण भी जब्त किया गया. मौके पर पाया गया अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया गया.
मौके से गिरफ्तार कारोबारी विशनपुर के बैजनाथ मुखिया, कामेश्वर मुखिया व सुरेश मुखिया ने पुलिस को बताया कि देसी शराब निर्माण कर बिक्री करना है उन सबका मुख्य पेशा. शराब चुलाई कारोबार से उन लोगों का परिवार चलता है. मामले में सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार राय के बयान पर बिहार मद्यनिषेध व उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार तीनों कारोबारियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.