9.49 करोड़ से सर्किट से जुड़ेंगे पर्यटन स्थल
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल की जमीन पर पर्यटन केंद्र, खेल के मैदान आदि को विकसित करने की पहल की जायेगी. इसके लिए सूबे के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने डीएम चंद्रशेखर सिंह को रेलवे से बात करने को कहा गया है. इसके लिए राज्य सरकार व रेलवे के बीच चल रहे जमीनी मसलों को […]
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल की जमीन पर पर्यटन केंद्र, खेल के मैदान आदि को विकसित करने की पहल की जायेगी. इसके लिए सूबे के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने डीएम चंद्रशेखर सिंह को रेलवे से बात करने को कहा गया है. इसके लिए राज्य सरकार व रेलवे के बीच चल रहे जमीनी मसलों को दूर करने के लिये राज्य व केंद्र स्तर पर बातचीत शुरू करने का भी आश्वासन भी दिया. समस्तीपुर में पर्यटन केंद्रों को विकसित करने के लिये 9.49 करोड़ की राशि से योजना का संचालन किया जा रहा है.
राज्य सरकार की पर्यटन सर्किट से इन्हें सीधे जोड़ा जायेगा. यह बातें सूबे के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने परिसदन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने जानकारी दी कि 215.14
लाख की लागत से विद्यापतिधाम शिवगंगा तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. 3.61 करोड़ की लागत से बाबा केवल स्थान व 3.6 करोड़ की लागत से खुदनेश्वर धाम को पर्यटन स्थल के रूप में सरकार विकसित कर रही है. विगत साल से
इस साल बिहार में आनेवाले पर्यटकों की संख्या चार करोड़ से पार कर
गयी है. बौद्ध, जैन सर्किट का विस्तार किया जा रहा है. उन्होंने 10 जून तक आम लोगों से पर्यटन केंद्र में महत्वपूर्ण स्थलों को शामिल करने का सुझाव भी मांगा है. मौके पर जिला अध्यक्ष रामसुमरन सिंह, प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे.
गंगा दशहरा महोत्सव का तैयार होगा प्राक्कलन
रसलपुर घाट पर 25 जून को होने वाले गंगा दशहरा महोत्सव का प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश मंत्री ने डीएम को दिया. उन्होंने कहा कि सात दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में रोजाना शाम में गंगा की महाआरती का आयोजन किया जायेगा.