उजियारपुर में ट्रेन से कट किशोर की मौत

उजियारपुर : मस्तीपुर खगड़िया रेलखंड के मालती एवं विशनपुर सीमा के समीप बुधवार की रात एक किशोर की मौत ट्रेन से कटकर हो गयी. गुरुवार की सुबह लोगों की नजर कटे शव पर पड़ी, तो आसपास के गांवों के ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर निवासी शंकर महतो […]

उजियारपुर : मस्तीपुर खगड़िया रेलखंड के मालती एवं विशनपुर सीमा के समीप बुधवार की रात एक किशोर की मौत ट्रेन से कटकर हो गयी. गुरुवार की सुबह लोगों की नजर कटे शव पर पड़ी, तो आसपास के गांवों के ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर निवासी शंकर महतो के 16 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गयी है. मृतक का ननिहाल विशनपुर गांव बताया जाता है. घटना के बाद परिजन शव को दाह संस्कार के लिए ले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >