समस्तीपुर : मंडल सुरक्षा आयुक्त विजय प्रकाश पंडित ने चेन पुलिंग की घटनाओं के विरुद्ध अभियान चला रखा है़ पिछले एक सप्ताह में पचास से अधिक रेल यात्रियों को पकड़ा गया है़ बुधवार को इस अभियान में शामिल आरपीएफ के हरिनारायण चौधरी, अली हसन, नीरज यादव, राजीव कुमार यादव ने अन्य जवानों के साथ दो अलग-अलग ट्रेनों में चेन पुलिंग करते हुए 16 यात्रियों को गिरफ्तार किया़ इससे पूर्व मंगलवार को भी 17 यात्रियों को पकड़ा गया था़
बुधवार की सुबह पकड़े गये यात्रियों में खानपुर के नरेश राय, वैनी के विशाल कुमार, पूसा के राहुल कुमार, मो़ शाकिब, मुजफ्फरपुर के विनोद कुमार, हांसा के राहुल कुमार, राजेश कुमार, वैनी के भोला शर्मा, बंगरा के मो़ शमशाद, मुजफ्फरपुर के शिवम कुमार, रोहित कुमार, दरभंगा के मुकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि शामिल हैं. आरपीएफ पोस्ट के इंचार्ज सह इंस्पेक्टर मो़ आलम अंसारी ने इसकी जानकारी देते कहा कि गाड़ियों में चेन पुलिंग की घटनाओं से रेल यात्रियों को परेशानी तो होती ही है. साथ ही साथ परिचालन भी प्रभावित होता है़ समस्तीपुर मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में जबतक चेन पुलिंग की घटना पूरी तरह से बंद नहीं हो जाती यह अभियान लगातार जारी रहेगा़
