समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति से निर्गत एक पत्र को 15 कदम की दूरी तय करने में 15 दिन लग गये़ इस पत्र में मरीजहित से संबंधित एक महत्वपूर्ण सूचना थी़ जिसमें गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को नि:शुल्क कर दिये जाने की जानकारी दी गयी थी़ लेकिन पत्र के अभाव में जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क सुविधा रहने के बाद भी आदेश के बावजूद गर्भवती महिलाओं से निबंधन की राशि वसूल की जाती रही़ जानकारी के अनुसार जननी एवं शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सभी गर्भवती महिलाओं के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधा नि:शुल्क कर दिया गया है़
अब उनसे निबंधन शुल्क भी नहीं लिए जायेंगे़ इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति ने 11 अप्रैल 2018 को ही सभी जिलों को पत्र भेज दिया था़ पत्र प्राप्त होने पर 19 अप्रैल को सिविल सर्जन एवं जिला स्वास्थ्य समिति ने भी संबंधित पत्र के आलोक में नि:शुल्क व्यवस्था को सुनिश्चित कराने से संबंधित आदेश जारी कर दिये़ लेकिन सीएस कार्यालय से 15 कदम की दूरी तय करने में इस पत्र को 15 दिनों का समय लग गया़ उपाधीक्षक डा़ॅ एएन शाही के आदेश पर गुरुवार तीन मई से सदर अस्पताल में इस व्यवस्था को लागू किया गया और इससे संबंधित सूचना इमरजेंसी, प्रसव कक्ष एवं ओपीडी को दी गयी़ डीएस कहते हैं कि पत्र पहुंचने में विलंब क्यों हुई इसकी मुझे जानकारी नहीं लेकिन जब मुझे पत्र प्राप्त हुआ तो हमने इस व्यवस्था को लागू कर दिया साथ ही इसकी जानकारी एवं सूचना लिखित रूप से संबंधित कर्मियों को भी दे दी है़
