नयी रेललाइन सहित 11 सूत्री मांगों के िलए आंदोलन शुरू

समस्तीपुर : रेल विस्तार विकास मंच के बैनर तले शुक्रवार को डीआरएम कार्यालय के समक्ष विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया़ आंदोलन कर रहे कार्यकर्ता कर्पूरीग्राम से महुआ होते हुए हाजीपुर तक नई रेल लाइन, भोला टॉकिज एवं मुक्तापुर गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण, रेल कारखाना में पीओएच डिब्बा का निर्माण कार्य […]

समस्तीपुर : रेल विस्तार विकास मंच के बैनर तले शुक्रवार को डीआरएम कार्यालय के समक्ष विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया़ आंदोलन कर रहे कार्यकर्ता कर्पूरीग्राम से महुआ होते हुए हाजीपुर तक नई रेल लाइन, भोला टॉकिज एवं मुक्तापुर गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण, रेल कारखाना में पीओएच डिब्बा का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग कर रहे थे़
सत्याग्रहस्थल पर मंच के संयोजक शत्रुघ्न पंजी की अध्यक्षता में एक सभा का भी आयोजन किया गया़ सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने रेलवे से संबंधित अपनी 11 सूत्री मांगों पर चर्चा करते हुए समस्तीपुर स्टेशन से लंबी दूरी की गाड़ी चलाने साथ ही रेल अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल का दर्जा देने और चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करने की मांग भी की़ इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने 11 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन डीआरएम को सौंपा़ डीआरएम के आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन को स्थगित किया गया़ सभा का संचालन भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह कर रहे थे़ मौके पर चीनी मिल मजदूर यूनियन के नेता शशिभूषण शर्मा, उमेश कुमार, डोमन राय, लालबाबू महतो, नीरज भारद्वाज, विश्वनाथ राम, राम विनोद पासवान, डा़ॅ विजय कुमार वर्मा, शिवशंकर राय, रामाशीष राय, नंदू महतो, गनौर राय, लालबहादुर राय, मनोहर कुमार राम, एसएस जयपुरियार, रामजान महतो सहित कई उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >