समस्तीपुर : व्यवसायी राजू कुमार ने खुद अपने अपहरण की साजिश रची

समस्तीपुर : किराना व्यवसायी राजू कुमार ने खुद अपने अपहरण की साजिश रची थी. ऐसा उसने घरेलू विवाद से आजिज आकर किया था. यही वजह थी कि उसने सुनियोजित तरीके से परिजन को खुद फोन कर इसकी जानकारी दी. इसके बाद परिजनों के साथ-साथ पुलिस सक्रिय हुई. अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को जानकारी देते […]

समस्तीपुर : किराना व्यवसायी राजू कुमार ने खुद अपने अपहरण की साजिश रची थी. ऐसा उसने घरेलू विवाद से आजिज आकर किया था. यही वजह थी कि उसने सुनियोजित तरीके से परिजन को खुद फोन कर इसकी जानकारी दी. इसके बाद परिजनों के साथ-साथ पुलिस सक्रिय हुई. अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को जानकारी देते हुए सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद नगर पुलिस ने आर्य समाज रोड में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालना शुरू किया.

इसी क्रम में पता चला कि राजू विभूतिपुर थाना पर है. इसके बाद प्रभारी नगर थानाध्यक्ष एचएन सिंह विभूतिपुर पहुंच कर उसे साथ लेकर समस्तीपुर लौट आये. डीएसपी ने बताया कि आरंभिक पूछताछ में व्यवसायी ने पुलिस को भ्रम में डालने का प्रयास किया, लेकिन बाद में उसने खुद पूरे मामले की सच्चाई उगल दी. बताते चलें कि राजू मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव निवासी राम सागर महतो का पुत्र है. गांव में ही वह किराना का व्यवसाय करता है. घर से सामान खरीद की बात कह कर निकला था. शहर पहुंचने के बाद परिजनों को उसने अपने अपहरण की बात बतायी थी. ज्ञात हो कि राजू ने शहर के गोला रोड से अपने अपहरण की जानकारी दी थी.

स्वर्ण व्यवसायी से लूट मामले में प्राथमिकी
वाहन 4 सॉफ्टवेयर से चोरी पर लगेगी लगाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >