समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम के व्यस्ततम इलाके में बुधवार को अचानक एलटी लाइन का तार बाइक सवार पर टूट कर गिर गया. इस कारण से गंभीर हादसा होते-होते बचा. बुधवार की सुबह पेट्रोल पंप के निकट सड़क से गुजर रहे जगदीशपुर निवासी चंद्रदेव पासवान के पुत्र जितेंद्र कुमार पर अचानक एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया और बिजली प्रवाहित तार के गिरते ही वहां हड़कंप मच गया. इस क्रम में जितेंद्र बाइक छोड़कर कूद गये. देखते ही देखते बाइक सुलगने लगी, जिसे देख कर स्थानीय लोगों ने पावर सब स्टेशन को सूचना देकर बिजली बंद करायी और आग को मिट्टी आदि डालकर बुझाया.
एलटी लाइन का तार बाइक सवार पर टूट कर गिर गया
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम के व्यस्ततम इलाके में बुधवार को अचानक एलटी लाइन का तार बाइक सवार पर टूट कर गिर गया. इस कारण से गंभीर हादसा होते-होते बचा. बुधवार की सुबह पेट्रोल पंप के निकट सड़क से गुजर रहे जगदीशपुर निवासी चंद्रदेव पासवान के पुत्र जितेंद्र कुमार पर अचानक एलटी लाइन का तार टूटकर गिर […]

बता दें कि स्टेशन रोड व्यस्ततम इलाका है, जहां राहगीरों आदि की हमेशा भीड़ रहती है. तार गिरने से बइक वाले ने जहां भाग कर जान बचायी, तो वही गंभीर हादसा होते-होते बचा. अन्य लोग भी इसकी
चपेट में आ सकते थे. हालांकि, इसी दौरान बिजली भी कट गयी. तार
टूटने की सूचना मिलते ही बिजलीकर्मी तार जोड़कर कर आपूर्ति बहाल करायी. इधर, ग्रामीणों का कहना है कि बिजली का पोल एवं तार काफी पुरानी है. इस तरह की घटना उक्त जगह
पर पहले भी कई बार हो चुकी है. ग्रामीणों के द्वारा शिकायत भी अनेकों बार की गयी है, लेकिन इस पर बिजली विभाग द्वारा कभी भी उचित कार्रवाई नहीं की गयी. इस कारण ग्रामीणों में आक्रोश दिखा.