कर्मचारी मिठाई के लिए मांगते हैं रुपये

फार्मासिस्ट व लिपिक के बीच का विवाद हुआ हाइप्रोफाइल समस्तीपुर : सदर अस्पताल के एक फार्मासिस्ट व एसीएमओ कार्यालय के लिपिक के बीच चल रहा विवाद अब हाइप्रोफाइल मामला बनता जा रहा है़ इस मामले की जांच को लेकर उपाधीक्षक के द्वारा गठित टीम ने बुधवार को मामले की जांच की. ओपीडी के डीएस कक्ष […]

फार्मासिस्ट व लिपिक के बीच का विवाद हुआ हाइप्रोफाइल

समस्तीपुर : सदर अस्पताल के एक फार्मासिस्ट व एसीएमओ कार्यालय के लिपिक के बीच चल रहा विवाद अब हाइप्रोफाइल मामला बनता जा रहा है़ इस मामले की जांच को लेकर उपाधीक्षक के द्वारा गठित टीम ने बुधवार को मामले की जांच की. ओपीडी के डीएस कक्ष में जांच टीम ने दोनों गुटों के साथ-साथ गवाहों का भी बयान लिया. डीएस डॉ एएन शाही की अध्यक्षता वाली इस जांच टीम में समस्तीपुर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेशचंद्रा व विद्यापतिनगर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राम सिंह शामिल थे़ हालांकि, जांच टीम ने फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार किया़ डीएस डॉ शाही ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है़
रिपोर्ट वरीय अधिकारी को सौंपा जायेगा़ जांच के दौरान अस्पताल प्रशासन ने पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में डीएस चेंबर के बाहर सुरक्षा बलों को भी तैनात कर रखा था़ जानकार सूत्रों के अनुसार, फार्मासिस्ट शंभू प्रसाद सिंह व लिपिक रामनंदन कुमार रजक के बीच विगत 17 मार्च को मंडल कारा में बंद कैदी मो जावेद आलम के सूचना के अधिकार के तहत भेजे गये एक पत्र को रिसीव नहीं करने को लेकर विवाद हो गया था़ इसकी शिकायत लिपिक ने वरीय अधिकारियों के साथ-साथ नगर थानाध्यक्ष से भी की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >