हत्या की जांच रेल पुलिस ने शुरू की

समस्तीपुर : जनसाधारण एक्सप्रेस में सोमवार की रात हुई व्यवसायी की हत्या की जांच रेल पुलिस ने शुरू कर दी है़ बुधवार को रेल डीएसपी रामाकांत उपाध्याय के नेतृत्व में जीआरपी थानाध्यक्ष शशि कपूर बेगूसराय के तेघड़ा स्थित मृतक के घर पर पहुंचे, जहां जीआरपी ने मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की़ सूत्रों का […]

समस्तीपुर : जनसाधारण एक्सप्रेस में सोमवार की रात हुई व्यवसायी की हत्या की जांच रेल पुलिस ने शुरू कर दी है़ बुधवार को रेल डीएसपी रामाकांत उपाध्याय के नेतृत्व में जीआरपी थानाध्यक्ष शशि कपूर बेगूसराय के तेघड़ा स्थित मृतक के घर पर पहुंचे, जहां जीआरपी ने मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की़ सूत्रों का कहना है कि मृतक के परिजनों से मिली कुछ जानकारियों पर जीआरपी ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है़

बुधवार को जीआरपी ने इस हत्याकांड में शामिल संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी भी की़ लेकिन समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी थी़ इससे पहले जीआरपी ने इस घटना को लेकर दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के पोखराम निवासी सरोज कुमार झा के बयान पर दो अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है़

बता दें कि सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर नाजिरगंज के समीप जनसाधारण एक्सप्रेस में अपराधियों ने तेघरा के स्वर्ण व्यवसायी साजन कुमार सोनी की गोली मार कर हत्या कर दी थी. उससे करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात भी लूट लिया गया था.
रेल डीएसपी के नेतृत्व में जीआरपी थानाध्यक्ष ने मृतक के परिजनों से की पूछताछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >