समस्तीपुर में ट्रेन का परिचालन प्रभावित हुआ जनसाधारण में स्वर्ण व्यवसायी की हत्या

समस्तीपुर : समस्तीपुर बरौनी रेलखंड स्थित नाजिरगंज स्टेशन के निकट सोमवार की रात अपराधियों ने जनसाधारण एक्सप्रेस में सफर कर रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी. नगदी समेत लाखों रुपये मूल्य के आभूषण लूट कर फरार हो गये. बरौनी जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर […]

समस्तीपुर : समस्तीपुर बरौनी रेलखंड स्थित नाजिरगंज स्टेशन के निकट सोमवार की रात अपराधियों ने जनसाधारण एक्सप्रेस में सफर कर रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी. नगदी समेत लाखों रुपये मूल्य के आभूषण लूट कर फरार हो गये. बरौनी जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. छानबीन के क्रम में जीआरपी ने ट्रेन की बोगी से मृत व्यवसायी का पहचान पत्र, सोने का एक बिस्कुट, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किये हैं.

इसके अलावा पिस्टल का खोखा, कारतूस की पिलेट भी बरामद किया है. मृत स्वर्ण व्यवसायी बेगूसराय जिला के तेघड़ा निवासी साजन कुमार सोनी है. जानकारी के अनुसार स्वर्ण व्यवसायी ट्रेन संख्या 15547 जनसाधारण एक्सप्रेस में सवार होकर समस्तीपुर से बरौनी आ रहा था. दो अपराधी ट्रेन में सफर कर रहे थे.

जनसाधारण में स्वर्ण
नाजिरगंज स्टेशन के निकट ट्रेन पहुंचते ही वैक्यूम कर ट्रेन को रोक दिया गया. इसके बाद हथियारबंद अपराधियों ने व्यवसायी को ट्रेन से खींच कर उतारने का प्रयास किया. विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसायी को ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दी. जिससे व्यवसायी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद अपराधियों ने व्यवसायी के पास रखे आभूषण और नकदी लेकर ट्रेन से उतर गये. बताया जा रहा है कि स्टापेज नहीं होने के बावजूद करीब 18 मिनट तक ट्रेन नाजिरगंज दलसिंहसराय स्टेशन के बीच रुकी रही. इसके बाद ट्रेन रवाना हुई. अपराधियों के जाते ही ट्रेन के अन्य यात्रियों ने घटना की सूचना जीआरपी को दी. ट्रेन के बरौनी पहुंचने पर जीआरपी ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा.
इनसेट :::::
बिना स्कार्ट जा रही थी ट्रेन
सूत्र बताते हैं कि सोमवार की रात बिना स्कार्ट पार्टी के ही समस्तीपुर से जनसाधारण एक्सप्रेस खुली थी. इसके कारण ट्रेन में हुई घटना को अंजाम देने वाले अपराधी बेखौफ होकर लूटपाट कर निकल गये. ट्रेन में सवार अन्य यात्री खुद की सुरक्षा को लेकर खौफ में रहे.
इनसेट ::::
नकदी व लाखों रुपये मूल्य के जेवरात लूटे
अपराधियों ने व्यवसायी को मारी तीन गोलियां
बेगूसराय के तेघड़ा का रहने वाला था व्यवसायी
– जनसाधारण एक्सप्रेस से बरौनी जा रहा था साजन
स्वर्ण व्यवसायी की हत्या हुई है. लूटपाट की बातें भी सामने आयी है. जीआरपी लाश को अंत्यपरीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया है. घटना के बावत प्राथमिकी दर्ज कर समस्तीपुर जीआरपी को भेज दिया गया है.
उमा शंकर प्रसाद,रेल एसपी, कटिहार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >