समस्तीपुर में बाइक सवार दो अपराधियों ने गैस एजेंसी कर्मी से 7.5 लाख रुपये लूटे

समस्तीपुर : शहर के भीड़-भाड़ वाले ताजपुर रोड में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर एक गैस एजेंसी के कर्मी से 7.5 लाख रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी ताजपुर की ओर भाग निकले. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच […]

समस्तीपुर : शहर के भीड़-भाड़ वाले ताजपुर रोड में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर एक गैस एजेंसी के कर्मी से 7.5 लाख रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी ताजपुर की ओर भाग निकले. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. दूसरी ओर, सदर डीएसपी मो तनवीर ने बताया कि प्रथमदृष्टया गैस एजेंसी की लापरवाही सामने आयी है.

घटना के संबंध में बताया गया है कि ताजपुर रोड की प्रोफेसर कॉलोनी स्थित हिंदुस्तान गैस के वितरक गिरीश गैस एजेंसी से सुबह करीब 11 बजे गैस एजेंसी कर्मी दीपक पास ही अवस्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में रुपये जमा करने के लिए निकला. जैसे ही वह गली से निकल कर ताजपुर रोड पर आया. उसी वक्त बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखा कर उसे रोका और रुपयों से भरा थैला छीन कर ताजपुर की ओर भाग निकले. इसके बाद कर्मी ने घटना की सूचना एजेंसी को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ताजपुर रोड में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपरिधियों की पहचान में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >